नीमच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: मनासा टीआई हिमांशु चौहान लाइन अटैच

हिमांशु चौहान लाइन अटैच, मोतीराम चौधरी को रामपुरा की कमान
मनासा थाना प्रभारी हिमांशु चौहान को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक मोतीराम चौधरी को रामपुरा थाने की कमान सौंपी गई है।
अन्य थानों में भी बदली जिम्मेदारी
आदेश के तहत उप निरीक्षक अरसलम पठान को नीमच सिटी से मनासा भेजा गया है। वहीं, रंजीत सिंह चौहान को पुलिस लाइन से नीमच सिटी, जबकि लक्ष्मण सिंह राठौर को पुलिस लाइन से मनासा थाने में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।