नई विधा — नीमच न्यूज़

गुंजाली नदी से पानी खींचने वालों पर नगर परिषद का शिकंजा: 7 मोटरें जब्त

स्थानीय · नीमच · · नई विधा डेस्क

गुंजाली नदी से पानी खींचने वालों पर नगर परिषद का शिकंजा: 7 मोटरें जब्त

नगर परिषद के अनुसार, नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग खेती की सिंचाई के लिए दिन-रात पानी खींच रहे थे। परिषद की ओर से 15 दिनों तक मुनादी कर लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन इसके बाद भी पानी का अवैध दोहन जारी रहा।

समझाइश के बाद भी नहीं माने लोग

नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को आकस्मिक कार्रवाई करते हुए खेतों में पानी खींचने के लिए लगाए गए उपकरण जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार, पहले समझाइश दी गई थी और अब दोबारा ऐसा करने पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।

फिलहाल जब्त उपकरणों को निर्धारित चालानी कार्रवाई और भविष्य में अवैध रूप से पानी नहीं निकालने की शर्त पर लौटाने की बात कही गई है।

पेयजल संकट से बचाने की अपील

नगर परिषद ने नागरिकों से जल संरक्षण में सहयोग करने और नदी-नालों से अवैध रूप से पानी खींचने से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है, ताकि शहर में पेयजल व्यवस्था बनी रहे और गर्मी के दौरान संकट की स्थिति न बने।

टैग: Ratangarh, Neemuch, Gunjali River, Water Conservation, Water Crisis, Municipal Council, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम