नई विधा — नीमच न्यूज़

सतीश तोतला बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट: 3040 के असिस्टेंट गवर्नर

ब्रेकिंग न्यूज़ · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

सतीश तोतला बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट: 3040 के असिस्टेंट गवर्नर

नीमच। नगर के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं रोटरी क्लब नीमच के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार तोतला को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के सत्र 2027-28 के लिए असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन एसकेएस मुकेश साहू ने की है।

रोटरी क्लब में सतीश तोतला के सेवा कार्यों और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे रोटरी क्लब के साथ अन्नपूर्णा सेवा न्यास, रेडक्रॉस सोसायटी, मानव सेवा डायलिसिस सेंटर और माहेश्वरी समाज नीमच में भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

नियुक्ति पर दी बधाई

सतीश तोतला की नियुक्ति पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुकेश साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

टैग: Neemuch, Satish Totla, Rotary Club, Rotary District3040, Assistant Governor, Rotary International, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम