मंदसौर में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, चार लोग थे सवार

मंदसौर में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, चार लोग थे सवार
मंदसौर। मंदसौर के पास देव डूंगरी दर्शन के लिए जा रहे जैन परिवार की कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद निवासी निखिल जैन अपने परिवार के साथ देव डूंगरी दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। कार महिंद्रा कंपनी की बताई जा रही है। हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।