नई विधा — नीमच न्यूज़

मंदसौर के नरसिंहपुरा में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान: कोई जनहानि नहीं

स्थानीय · मंदसौर · · नई विधा डेस्क

मंदसौर के नरसिंहपुरा में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान: कोई जनहानि नहीं

महेश्वरी धर्मशाला के पीछे रिहायशी बस्ती के बीच स्थित गोदाम में लगी आग; दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग, आग लगने का कारण अज्ञात

तेजी से फैली आग, धुएं का गुबार देखकर जमा हुए लोग

गोदाम शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में महेश्वरी धर्मशाला के पीछे स्थित है। आग की लपटें ऊंची उठने लगीं और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गोदाम का पूरा सामान जलकर राख

गोदाम मालिक अभय चौहान ने बताया कि आग में गोदाम का पूरा सामान जल गया। दीपावली के बाद कबाड़ का सीजन होने के कारण गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ रखा हुआ था। आग से उन्हें करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

डायल 112 पर मिली थी सूचना

शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि डायल 112 के जरिए महेश्वरी धर्मशाला के पीछे स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाई गई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

टैग: Mandsaur News, Mandsaur, Fire Incident, Narsinghpura, Fire Brigade, Madhya Pradesh News, Breaking News

और पढ़ें: मंदसौर की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम