संपादकीय नीति — नई विधा
सटीकता और पुष्टि
हम कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध स्रोतों — प्रत्यक्षदर्शी, आधिकारिक बयान, पुलिस/प्रशासन, दस्तावेज़ — से तथ्यों की पुष्टि करने का प्रयास करते हैं। जिन दावों की पुष्टि नहीं हो पाती, उन्हें "दावा" या "आरोप" के रूप में साफ़ लिखा जाता है।
निष्पक्षता
हम किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के पक्ष या विरोध में खबर नहीं लिखते। आरोप वाली खबरों में संबंधित पक्ष का जवाब शामिल करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन और खबर अलग
विज्ञापन, प्रायोजित सामग्री और क्लासीफाइड को खबर से अलग दिखाया जाता है। विज्ञापनदाता संपादकीय निर्णयों को प्रभावित नहीं करते।
निजता और संवेदनशीलता
नाबालिगों, यौन अपराध पीड़ितों और आत्महत्या जैसे मामलों में हम पहचान उजागर नहीं करते और कानून व प्रेस परिषद के दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं।
सुधार नीति
गलती पता चलने पर हम खबर को जल्द से जल्द सुधारते हैं और ज़रूरत होने पर खबर में सुधार का उल्लेख करते हैं। खबर का "अपडेट" समय पेज पर दिखाया जाता है।
शिकायत और सुझाव
किसी खबर में गलती, आपत्ति या सुझाव के लिए हमें info@naividha.com पर ईमेल करें या +91-9425106611 पर संपर्क करें। हम हर शिकायत की समीक्षा करते हैं।