नई विधा — नीमच न्यूज़

कुकड़ेश्वर के ग्राम तलाऊ में कुल्हाड़ी: से हमला कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

· कुकड़ेश्वर · · नई विधा डेस्क

कुकड़ेश्वर के ग्राम तलाऊ में कुल्हाड़ी: से हमला कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी रामसिंह पिता देवीलाल रावत ने पोरवाल किराना स्टोर पर खड़े प्रभूलाल पिता शिवलाल रावत पर पीछे से कुल्हाड़ी से तीन वार किए। हमले में प्रभूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने इससे पहले वहां मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की थी।

सूचना मिलते ही कुकड़ेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल मनासा भेजा गया। पुलिस ने परिजनों, गांव के चौकीदार और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

टैग: Neemuch, Kukdeshwar, Crime News, Madhya Pradesh, Talau, Murder Case, Police Investigation

और पढ़ें: कुकड़ेश्वर की सभी खबरें · नीमच न्यूज़ होम