सरवानिया महाराज: में यातायात व्यवस्था बदहाल, जाम में फंसी एंबुलेंस

गुरुवार शाम बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था की एक और तस्वीर सामने आई, जब पुलिस का डायल-112 वाहन बीच सड़क पर खड़ा नजर आया। इसके कारण अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान एक एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने का इंतजार करना पड़ा।
गौर करने वाली बात यह है कि सरवानिया महाराज पुलिस चौकी भी इसी मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसके बावजूद बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर यातायात अव्यवस्थित बना रहता है।
स्थानीय स्तर पर बस स्टैंड और मुख्य चौराहों पर नियमित पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाते हैं।