नई विधा — नीमच न्यूज़

रतनगढ़ में मोबाइल चोरी कर PhonePe से ठगी: खाते में 17 हजार की जगह बचे सिर्फ 9 रुपए

ब्रेकिंग न्यूज़ · रतनगढ़ · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

रतनगढ़ में मोबाइल चोरी कर PhonePe से ठगी: खाते में 17 हजार की जगह बचे सिर्फ 9 रुपए

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को शाम करीब 4 बजे दो युवक पशुआहार (खल) खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले 200 रुपए की खल खरीदी और फिर दोबारा खल तौलने को कहा। इसी दौरान मौका देखकर काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद दोनों युवक खल वहीं छोड़कर जल्द लौटने की बात कहकर चले गए।

काफी देर तक उनके वापस नहीं आने पर व्यापारी को मोबाइल चोरी होने का पता चला। व्यापारी के मुताबिक, मोबाइल पर स्क्रीन लॉक और PhonePe पर पासवर्ड होने के बावजूद खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए गए। बैंक स्टेटमेंट में बबलू, आयुष कुमार सिंह और सोनू कुमार सहित कुछ नामों पर संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं।

व्यापारी ने रतनगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई और सिम बंद करवाई। राहत की बात यह है कि पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्ध युवकों के चेहरे कैद हुए हैं।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता है।

टैग: Ratangarh, Neemuch, Phone Pe Fraud, Online Fraud, Mobile Theft, Cyber Crime, CCTV Footage, Madhya Pradesh

और पढ़ें: रतनगढ़ की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम