रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 साल से फरार 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार: अवैध महुआ शराब तस्करी का मामला भी पकड़ा

सात साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत वर्ष 2019 से फरार चल रहे आरोपी नारायण पिता गोपाल जाट, निवासी आलोरी, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और अन्य प्रयासों के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
मोटरसाइकिल से महुआ शराब ले जा रहा आरोपी भी गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
दोनों कार्रवाइयों में रतनगढ़ थाना पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इन कार्रवाइयों को अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।