दो पिस्टल और 700 जिंदा कारतूस के मामले में दो और गिरफ्तारियां: मैनपुरी और उज्जैन से आरोपी पकड़े

अलग-अलग टीमें बनाकर की गई कार्रवाई
थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला और चौकी प्रभारी भैंसोदामंडी ऊनि धर्मेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मामले में आरोपी फरमान खान की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। इनमें से एक टीम उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंची।
मैनपुरी से दीप उर्फ दीप गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, व्यावसायिक कुशलता और मुखबिर की सूचना के आधार पर मैनपुरी निवासी दीप उर्फ दीप (41 वर्ष), पिता स्वर्गीय स्वामी दयाल शर्मा को गिरफ्तार किया।
नागदा से जुबेर को पकड़ा
वहीं दूसरी पुलिस टीम ने उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में तलाश करते हुए नागदा से दो पिस्टल उपलब्ध कराने के आरोपी जुबेर, पिता इब्राहिम खान, निवासी नागदा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।