रतलाम में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर गिरफ्तार: लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई

ट्रक छोड़ने के बदले मांगे थे 2 लाख रुपये
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झांकरखेड़ी निवासी कमल देवड़ा ने लकड़ी से भरा ट्रक छोड़ने के एवज में 2 लाख रुपये की मांग किए जाने की शिकायत लोकायुक्त से की थी। बातचीत के दौरान 65 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने पकड़ा
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने शुक्रवार शाम कार्रवाई की। आरोपी को 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से संबंधित विभाग में हलचल मच गई। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।