पशुपालकों को मिले बाड़ों के पट्टे: पशु ऋण से हटे जमीन की शर्त

महासभा ने बताया कि कई पशुपालक बैंक ऋण की प्रक्रिया में कृषि भूमि की अनिवार्यता के कारण योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। पशु खरीदने के लिए मिलने वाले ऋण में भी भूमि को सुरक्षा का आधार बनाया जाता है। संगठन ने इस शर्त को हटाकर ऋण प्रक्रिया सरल करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि कई परिवार पीढ़ियों से पशुपालन कर रहे हैं, लेकिन उनके पास पशुओं को रखने के लिए बाड़ों के वैध पट्टे नहीं हैं। कुछ पशुपालक 30 से 40 गायें, 20 से 30 भैंसें और 25 से 30 बकरियां पालकर आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में पशुओं के चारे और रहने के लिए पर्याप्त जगह की जरूरत है।
ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री से पशुपालकों की समस्याओं पर सीधे सुनवाई करने और उन्हें कानूनी सुरक्षा देने की मांग की। साथ ही सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से भी इस दिशा में सहयोग करने की अपील की।