5G के दावों के बीच जावद में नेटवर्क संकट: सरकारी दफ्तरों में भी नहीं मिल रहे सिग्नल

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर के कई इलाकों में मोबाइल सिग्नल कमजोर रहते हैं। कई बार कॉल नहीं लगती और इंटरनेट की गति बेहद धीमी हो जाती है। इसका असर डिजिटल कामकाज पर भी पड़ रहा है। ऑनलाइन भुगतान, सरकारी योजनाओं से जुड़े काम और अन्य जरूरी सेवाओं में लोगों को इंतजार करना पड़ता है।
बीएसएनएल और जियो की सेवाओं पर सवाल
उपभोक्ताओं का कहना है कि नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। 5G सेवाओं के विस्तार के दावों के बावजूद जावद में लोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी नेटवर्क की समस्या कामकाज को प्रभावित कर रही है।
समस्या के समाधान की मांग
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित कंपनियों और जिम्मेदार अधिकारियों से नेटवर्क व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मोबाइल और इंटरनेट अब जरूरी सेवाओं का हिस्सा बन चुके हैं, इसलिए कॉलिंग और डेटा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।