मोरका में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया: आतिशबाजी से रोशन हुआ उत्सव

वाहनों की पूजा-अर्चना कर उतारी आरती, गोवर्धन पूजन के बाद मिठाई बांटी; ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति में हुआ आयोजन वाहनों की पूजा-अर्चना कर उतारी आरती
ग्राम पंचायत बरखेड़ा कामलिया के सरपंच सोनू नानावटी की उपस्थिति में वाहनों की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इसके बाद गोवर्धन पूजन किया गया। आयोजन में उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।
आतिशबाजी से उत्सव का माहौल हुआ रोशन
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। इससे गांव में दीपोत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया।
इस आयोजन के माध्यम से गांव में धार्मिक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता की झलक देखने को मिली।