गोबर से 21 फीट: के गोवर्धन बनाकर बबलू डांगी ने रचा इतिहास

इस विशाल आकृति को देखने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी गौशाला पहुंचे और कलाकार के प्रयासों की सराहना की। गौशाला परिसर में बनी यह कलाकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
चावल के दानों से भी बना चुके हैं कलाकृतियां
बबलू डांगी इससे पहले चावल के दानों से भी कई आकर्षक कलाकृतियां बना चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने करीब दो लाख चावल के दानों से तिरुपति बालाजी की दो फीट ऊंची आकृति बनाई थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ।
इसके बाद उन्होंने चावल के दानों से चार फीट लंबी और दो फीट चौड़ी शंकराचार्य की कलाकृति भी बनाई, जिसे जनवरी 2026 में Influencer Book of World Records में स्थान मिला।
बबलू डांगी अपनी कलात्मक प्रतिभा से लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने नीमच जिले को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।