नई विधा — नीमच न्यूज़

बांगरेड-लासूर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत: 20 वर्षीय कुलदीप लोहार की मौत

स्थानीय · सरवानिया महाराज · · नई विधा डेस्क

बांगरेड-लासूर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत: 20 वर्षीय कुलदीप लोहार की मौत

जानकारी के अनुसार, कुलदीप पिता मुकेश लोहार गुरुवार शाम करीब 6 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों सहित दूसरे बाइक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

टैग: Sarwania Maharaj, Bangred, Lasur, Neemuch, Road Accident, Kuldeep Lohar, Madhya Pradesh

और पढ़ें: सरवानिया महाराज की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम