गंदगी फैलाने और अतिक्रमण पर नगर पालिका की कार्रवाई: चार दुकानों के चालान बनाकर वसूला 3 हजार रुपये जुर्माना

कार्रवाई के दौरान पंडित पुड़ी भंडार पर 1 हजार, आरती भोजनालय पर 1 हजार, मोहन मिष्ठान भंडार पर 500 और कैलाश पुड़ी भंडार पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश भी दी।
स्वच्छता व्यवस्था सुधारने पर जोर
नगर पालिका सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के नेतृत्व में टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक भारत सिंह भाटी, सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक योगेश टांकवाल, गैंग प्रभारी दीपक गोहर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका ने स्पष्ट किया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।