गांव रातड़िया के कुशल गुर्जर ने पहले प्रयास: में हासिल की MBBS में सफलता

कुशल के पिता सरदारसिंह गुर्जर किसान हैं। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े कुशल ने सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टर बनने का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और समाज में खुशी की लहर है।
परिवार के मार्गदर्शन ने बढ़ाया हौसला
कुशल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और मार्गदर्शक गुरुजनों को दिया है। उनका मानना है कि परिवार के निरंतर प्रोत्साहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कुशल की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने दिखाया कि मेहनत और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।