नई विधा — नीमच न्यूज़

यूएई में नीमच के खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 21 गोल्ड सहित 41 मेडल जीतकर भारत को बनाया ओवरऑल चैंपियन

खेल · नीमच · · नई विधा डेस्क

यूएई में नीमच के खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 21 गोल्ड सहित 41 मेडल जीतकर भारत को बनाया ओवरऑल चैंपियन

नीमच। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित एशियन बायथले, ट्रायथले एवं लेजर रन चैंपियनशिप में नीमच के स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 देशों के करीब 600 खिलाड़ियों के बीच नीमच के खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड, 18 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 41 मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। इस प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने ओवरऑल चैंपियनशिप अवार्ड भी अपने नाम किया।

12 से 15 तारीख तक चली प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों ने चारों दिन पदक जीते। पहले दिन लेजर रन में 7 गोल्ड सहित 13 मेडल मिले। दूसरे दिन ट्रायथले में 10 गोल्ड सहित 17 मेडल जीते। तीसरे दिन बायथले में 1 गोल्ड और 5 सिल्वर सहित 6 मेडल हासिल किए। वहीं चौथे दिन 3 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर प्रतियोगिता का शानदार समापन किया।

इन खिलाड़ियों ने जीते 41 मेडल

सिद्धांत गोपाल सिंह जादौन: 5 गोल्ड, 1 सिल्वर

भूमि गोविंद अग्रवाल: 5 गोल्ड

आरव वीरेंद्र शर्मा: 3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज

यश्वी नितेश शर्मा: 3 गोल्ड, 1 सिल्वर

आरव नीलेश बाफना: 2 गोल्ड, 3 सिल्वर

अस्मि दीपेश भटनागर: 1 गोल्ड, 4 सिल्वर

आयुष सुनील शर्मा: 1 गोल्ड, 1 ब्रॉन्ज

शौर्यवर्धन धीरेंद्र गहलोत: 1 गोल्ड

स्तुति डॉ. मनीष चमड़िया: 4 सिल्वर

कनिष्का संजय गहलोत: 3 सिल्वर

हर पदक विजेता को मिलेगा रियल गोल्ड मेडल

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर टीम मोटिवेटर राकेश कोठारी ने घोषणा की कि प्रत्येक पदक विजेता को रियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को नीमच का गौरव बताया।

मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन के जनरल सेक्रेटरी सुनील भारती और नीमच जिला अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

दो साल की मेहनत से मिली अंतरराष्ट्रीय सफलता

स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के वॉटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की दो वर्षों की मेहनत है। खिलाड़ी रोज सुबह 5 बजे से अभ्यास के लिए पहुंचते हैं और प्रतिदिन 5 से 6 घंटे स्विमिंग, रनिंग, शूटिंग और फेंसिंग की तैयारी करते हैं।

खिलाड़ियों को हेड कोच प्रभु मूलचंदानी, एलीट कोच नीलेश घावरी और आयुष गौड़ तथा स्ट्रोक कोच सुधा सोलंकी और समीर सिंह जादोन ने प्रशिक्षण दिया।

इस उपलब्धि में नगर पालिका, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मेरा युवा भारत नीमच, जिला खेल विभाग और जिला पेंटाथलॉन एसोसिएशन सहित विभिन्न संस्थाओं के सहयोग की भी सराहना की गई।

टैग: Neemuch, Swim Fly Sports Club, UAE, Asian Championship, Pentathlon, Gold Medal, Indian Players, Sports Achievement, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच खेल समाचार · नीमच न्यूज़ होम