नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच के नाकोड़ा धाम पर छठ पूजा का आयोजन, पांच महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया

नीमच · 16 नवंबर 2026

नीमच के नाकोड़ा धाम पर साहू परिवार द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया। सुप्रभात योग मित्र मंडल की नियमित सदस्य श्रीमती उषा देवी साहू कई वर्षों से छठ पूजा का आयोजन करती आ रही हैं।

इस अवसर पर उषा देवी साहू सहित पांच महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर नीमच सहित पूरे देश में सुख-शांति, सौहार्द, समृद्धि और सभी के निरोगी रहने की कामना की। कार्यक्रम में सुप्रभात योग मित्र मंडल के सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।