नई विधा — नीमच न्यूज़

कपास-तुअर की आड़ में उगा रखी थी गांजे की फसल: खेत से 1.74 करोड़ का गांजा जब्त

अपराध · धार · · नई विधा डेस्क

कपास-तुअर की आड़ में उगा रखी थी गांजे की फसल: खेत से 1.74 करोड़ का गांजा जब्त

धार। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बड़िया नाडिया में एक खेत से गांजे के 230 हरे पौधे बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी नरेंद्र पिता प्रताप मंगला (36) ने कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे। पुलिस टीम ने खेत में दबिश देकर गांजे के पौधे जब्त किए।

6 क्विंटल 98 किलो गांजा बरामद

पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए 230 पौधों का कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलोग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश यादव और चौकी प्रभारी की टीम द्वारा की गई।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Dhar, Manawar, Ganja Seizure, NDPS Act, Police Action, Drug Free India, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम