नई विधा — नीमच न्यूज़

खेतों और कुओं से सिंचाई मोटर, स्टार्टर, पाइप और केबल चोरी: एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

अपराध · सरवानिया महाराज · · नई विधा डेस्क

खेतों और कुओं से सिंचाई मोटर, स्टार्टर, पाइप और केबल चोरी: एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले अज्ञात बदमाशों ने सरवानिया पटवारी हल्के सहित आसपास के कई क्षेत्रों में किसानों के खेतों और कुओं को निशाना बनाया। चोर सिंचाई के लिए लगे मोटर, स्टार्टर, केबल, पाइप और स्प्रिंकलर पाइप तक चोरी कर ले गए। इससे किसानों को सिंचाई व्यवस्था बनाए रखने में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

शिकायतों के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

किसानों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस को शिकायतें दी गईं, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद चोरों का सुराग नहीं मिला। शिकायतों के बाद पुलिस की ओर से 10 से 12 दिनों तक कार्रवाई का भरोसा दिया गया, लेकिन किसानों को अब तक राहत नहीं मिली।

किसानों ने बैठक कर उठाई आवाज

लगातार हो रही चोरी से परेशान किसानों ने बैठक आयोजित कर मामले को गंभीरता से उठाया। किसानों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने और चोरी गए उपकरण बरामद करने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि सिंचाई उपकरणों की चोरी से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर किसानों को कब राहत दिलाती है।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Sarwania Maharaj, Jawad, Neemuch, Farmer Issues, Theft Case, Agriculture, Police Investigation, Madhya Pradesh

और पढ़ें: सरवानिया महाराज की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम