मंदसौर के गरोठ में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; चक्काजाम के बाद प्रदर्शन समाप्त | Mandsaur News
मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव के पास खेत में मंगलवार को 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला। बच्ची सोमवार शाम घर से लापता हुई थी। पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचलकर हत्या करने का आरोप है।
घटना के बाद गरोठ में लोगों ने चक्काजाम किया और बाजार बंद करवाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।