नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह, जिलेभर में होंगे विभिन्न आयोजन | Neemuch News

नीमच · 11 नवंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सप्ताह के दौरान जिलेभर में सांस्कृतिक रैलियां, स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्ज्वलन, विद्यालयों में प्रतियोगिताएं और युवा संवाद आयोजित किए जाएंगे। आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय महापुरुषों के शौर्य, संघर्ष और बलिदान के इतिहास के साथ जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।