नई विधा — नीमच न्यूज़

मंदसौर राजाराम फैक्ट्री में मजदूरों की मजदूरी बकाया | ठेकेदार पर पैसे लेकर गायब होने का आरोप

मंदसौर · 4 नवंबर 2026

मंदसौर शहर की राजाराम फैक्ट्री के बाहर दूसरे राज्यों से आए मजदूर बकाया मजदूरी के भुगतान के लिए परेशान हैं। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार काम कराने के बाद पैसे लेकर गायब हो गया। भुगतान नहीं मिलने से मजदूरों के सामने खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है।

मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों से हस्तक्षेप कर बकाया मजदूरी दिलाने तथा भोजन और रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।