नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच वार्ड 06 में सड़क-नाली निर्माण अटका | पार्षद ने जनसुनवाई में कलेक्टर को सौंपा आवेदन

नीमच · 3 नवंबर 2026

नीमच के वार्ड क्रमांक 06 में आश्रय निधि से स्वीकृत सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। पार्षद एवं नगर पालिका उपसभापति दारासिंह यादव ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।

पार्षद के अनुसार नगर पालिका और कलेक्टर स्तर से स्वीकृति, ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया और कार्यादेश जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।