मंदसौर में किसान को कार ने मारी टक्कर | गंभीर घायल, उदयपुर रेफर, चालक फरार
मंदसौर जिले के बरखेड़ा पंथ में रविवार रात खेत से घर लौट रहे 50 वर्षीय किसान मांगू सिंह को तेज रफ्तार मारुति फ्रॉन्क्स कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर किया गया।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर कार की नंबर प्लेट मिली। परिजनों ने पिपलियामंडी टोल प्लाजा के CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।