नीमच में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2027 | 50 से अधिक युवाओं ने वन नेशन-वन इलेक्शन पर रखे विचार
नीमच के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में MY भारत के तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2027 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक युवाओं ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रथम तीन प्रतिभागियों को भोपाल विधानसभा में विधायक की भूमिका निभाकर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।