नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच में ₹1.79 करोड़ के अटल सेतु का लोकार्पण | सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक ने किया उद्घाटन

नीमच · 1 नवंबर 2026

नीमच नगर पालिका परिषद द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में 1 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल सेतु का रविवार को लोकार्पण किया गया। समारोह में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पुलिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।