नीमच में राष्ट्रीय एकता दिवस पर Run For Unity | विधायक और एसपी ने दिखाई हरी झंडी
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर 2026 को नीमच में ‘एकता दौड़ – रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की गई। विधायक दिलीप सिंह परिहार और एसपी राजेश व्यास ने पुलिस कंट्रोल रूम से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, युवाओं, पुलिसकर्मियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।