नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा: थार की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत | भंवरासा रोड एक्सीडेंट
नीमच-पालसोडा मार्ग पर भंवरासा के पास थार वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय राधेश्याम मालवीय की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, टक्कर के बाद चालक उन्हें करीब 100 फीट तक घसीटता ले गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वाहन चालक की पहचान और हादसे की जांच जारी है।