नीमच में अफीम नीति 2026-27 के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन | नारकोटिक्स कार्यालय पर दिया धरना
केंद्र सरकार की नई अफीम नीति 2026-27 के विरोध में मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसानों ने नीमच में रैली निकालकर नारकोटिक्स कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेता श्यामलाल जॉक चंद के नेतृत्व में किसानों ने CPS व्यवस्था समाप्त करने, पारंपरिक लूणी-चीरनी पद्धति लागू करने, पात्र किसानों को 10-10 आरी के पट्टे देने और अफीम का उचित मूल्य तय करने की मांग उठाई। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।