नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच नगर पालिका की PIC बैठक में 47 प्रस्ताव मंजूर | 15-18 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी

नीमच · 30 अक्टूबर 2026

नीमच नगर पालिका परिषद की PIC बैठक अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 15 से 18 करोड़ रुपये के 47 विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इनमें जवाहर नगर और विकास नगर में सड़क निर्माण, नीमच सिटी पुलिया की रिटेनिंग वॉल, मुक्तिधाम विकास, अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा स्थापना और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।