नई विधा — नीमच न्यूज़

नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का ताल क्षेत्र दौरा | आंगनवाड़ी और सहकारी सोसायटी का निरीक्षण

नीमच · 30 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सिंगोली तहसील के ताल क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र ताल और शहनातलाई स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को बेहतर बनाना और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।