नई विधा — नीमच न्यूज़

खेत पर जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत: पिपलोन गांव में शोक

ब्रेकिंग न्यूज़ · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

खेत पर जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत: पिपलोन गांव में शोक

50 वर्षीय मदनलाल मेघवाल की उपचार के दौरान गई जान, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोन में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदनलाल पिता बगदीराम मेघवाल (50), निवासी पिपलोन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मदनलाल अपने खेत पर थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उनका बेटा खेत पर पहुंचा तो वे बेसुध अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: नीमच, पिपलोन, किसान, सिटीथाना, पुलिसजांच, Neemuch News, Madhya Pradesh

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम