नई विधा — नीमच न्यूज़

भोपाल में नीमच की बेटियों ने मारी बाजी: रिद्धि को गोल्ड और अस्मी को सिल्वर

ब्रेकिंग न्यूज़ · भोपाल · · नई विधा डेस्क

भोपाल में नीमच की बेटियों ने मारी बाजी: रिद्धि को गोल्ड और अस्मी को सिल्वर

आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, टीम गेम में आरव और अनुज भी चयनित; नीमच के पांचों खिलाड़ियों का गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

नीमच। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल के तरण पुष्कर स्विमिंग पूल में आयोजित प्रतियोगिता में नीमच की दोनों बालिका खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

गर्ल्स वर्ग में रिद्धि डॉ. मयंक राठौर ने गोल्ड मेडल और अस्मी दीपेंद्र भटनागर ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इस तरह बालिका वर्ग में प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान नीमच के खिलाड़ियों के नाम रहे।

आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

बॉयज वर्ग में भोपाल के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं नीमच के आयुष सुनील शर्मा ने कड़े मुकाबले के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता।

टीम गेम के आधार पर चौथे और पांचवें स्थान पर रहे आरव वीरेंद्र शर्मा और अनुज दिनेश मोहिल का भी राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हुआ।

नीमच के पांचों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

प्रतियोगिता में नीमच के सभी पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। इनमें रिद्धि डॉ. मयंक राठौर, अस्मी दीपेंद्र भटनागर, आयुष सुनील शर्मा, आरव वीरेंद्र शर्मा और अनुज दिनेश मोहिल शामिल हैं। ये सभी गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मिली सफलता

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी का मार्गदर्शन रहा। वहीं नीमच एलीट कोच नीलेश घावरी और आयुष गौड़ तथा स्ट्रोक कोच सुधा सोलंकी और समीर सिंह जादोन ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया।

नगर पालिका पूल, रनिंग ग्राउंड और शूटिंग रेंज में नियमित अभ्यास के परिणामस्वरूप नीमच के खिलाड़ी मल्टी स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

टैग: नीमच, मॉडर्नपेंटाथलॉन, रिद्धिराठौर, अस्मीभटनागर, आयुषशर्मा, खेलसमाचार, गोल्डमेडल, नेशनलप्रतियोगिता, Neemuch News, Madhya Pradesh

और पढ़ें: भोपाल की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम