नई विधा — नीमच न्यूज़

श्री नवकार सेवा संस्थान ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में बांटे पिंड खजूर और नई साड़ियां

ब्रेकिंग न्यूज़ · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

श्री नवकार सेवा संस्थान ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में बांटे पिंड खजूर और नई साड़ियां

वर्कर्स, बच्चों और जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री, नए वस्त्र और उपयोगी कपड़े वितरित कर दिया सेवा-सहयोग का संदेश

नीमच। श्री नवकार सेवा संस्थान द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस दौरान वहां कार्यरत वर्कर्स, बच्चों और महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए गए।

मौसम को ध्यान में रखते हुए संस्था ने पौष्टिक आहार के रूप में उपस्थित वर्कर्स और बच्चों को आधा-आधा किलो पिंड खजूर के कुल 40 पैकेट वितरित किए। वहीं कार्यरत महिलाओं को एक-एक नई साड़ी भेंट की गई। इसके साथ ही महिलाओं के लिए पहनने योग्य साड़ियां तथा पुरुषों और बच्चों के लिए उपयोगी वस्त्र भी वितरित किए गए।

नवकार महामंत्र की स्तुति से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र की स्तुति से हुई। इस अवसर पर संस्थान की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों की सहायता की और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

संस्थान की सदस्याओं ने किया सहयोग

कार्यक्रम में पुष्पा जैन, मंजू मेहता, कृष्णा चेलावत, हेमा मेहता, अंजू जैन, सुलभा जैन, मंजू खिंदावत, राखी कोचेटा, टीना सहलोत, प्रिया जैन, आशा मेहता, संतोष जैन, स्नेहलता सहलोत, अनीता भंडारी, हेमा बाम्बोरिया, सरिता लसोड़ एवं प्रियंका बुमोगरा उपस्थित रहीं।

संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा, अध्यक्ष चंदा कोठारी, कोषाध्यक्ष मीना दक, उपाध्यक्ष प्रीति छिंगावत और सचिव डॉ. भूमिका जैन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

संस्थान की ओर से सचिव डॉ. भूमिका जैन ने सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य सेवा, सहयोग और मानवता के भाव से जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना है।

टैग: नीमच, श्रीनवकारसेवासंस्थान, सेवाकार्य, समाजसेवा, मानवता, जरूरतमंदोंकीमदद, सामाजिकसरोकार, Neemuch News

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम