नई विधा — नीमच न्यूज़

विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में काम के दौरान कर्मचारी की मौत: तबीयत बिगड़ने पर गिर पड़े थे

ब्रेकिंग न्यूज़ · नीमच · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में काम के दौरान कर्मचारी की मौत: तबीयत बिगड़ने पर गिर पड़े थे

55 वर्षीय देवीलाल प्रजापत को पहले विक्रम अस्पताल और फिर नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, उपचार के दौरान तोड़ा दम

नीमच। विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवीलाल प्रजापत (55), निवासी धनेरिया, जावद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, देवीलाल प्रजापत फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए विक्रम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान देवीलाल प्रजापत की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

टैग: Neemuch, Vikram Cement, Javad, Factory Worker, Neemuch News, नीमच, विक्रमसीमेंट, जावद, कर्मचारीकीमौत, पुलिसजांच

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम