नई विधा — नीमच न्यूज़

भानपुरा पुलिस ने 90 किलो डोडाचूरा के साथ पंजाब के दो तस्करों को पकड़ा: 15 लाख की कार जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़ · भानपुरा · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

भानपुरा पुलिस ने 90 किलो डोडाचूरा के साथ पंजाब के दो तस्करों को पकड़ा: 15 लाख की कार जब्त

लोटखेड़ी बायपास पर घेराबंदी कर पकड़ी होंडा सिटी, गरोठ निवासी नरेंद्र सिंह से डोडाचूरा लाने की बात आई सामने; एक आरोपी फरार

मंदसौर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भानपुरा थाना पुलिस ने 90 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही करीब 15 लाख रुपये कीमत की होंडा सिटी कार भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 17 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर भानपुरा पुलिस ने लोटखेड़ी बायपास तिराहे पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध होंडा सिटी कार क्रमांक HR-10-W-4416 को रोककर तलाशी ली गई। कार से 90 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।

पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कुलविंदर सिंह (35), निवासी ग्राम खाई और मनप्रीत सिंह (30), निवासी रोरेवाला, जिला संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार किया।

गरोठ निवासी नरेंद्र सिंह की तलाश

पूछताछ में आरोपियों ने डोडाचूरा गरोठ निवासी नरेंद्र सिंह से लाकर पंजाब में खपाने की बात बताई है। नरेंद्र सिंह फिलहाल फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में भानपुरा थाना प्रभारी विनय बुंदेला और उनकी टीम की भूमिका रही।

टैग: मंदसौर, भानपुरा, डोडाचूरा, नशातस्करी, पंजाब, NDPS Act, भानपुरापुलिस, पुलिसकार्रवाई, मध्यप्रदेशसमाचार, Crime News

और पढ़ें: भानपुरा की सभी खबरें · नीमच ब्रेकिंग न्यूज़ — आज की बड़ी खबरें · नीमच न्यूज़ होम