प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से मिला दो लाख का क्लेम: हितग्राही को सौंपा चेक

भानपुरा में सड़क दुर्घटना में मृत युवक की नामिनी को मिली बीमा राशि, मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर हुआ था बीमा
भानपुरा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोटखेड़ी निवासी 35 वर्षीय युवक दिनेश पिता प्रभुलाल माली की वाहन दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद उनकी नामिनी को दो लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनेश माली का भारतीय स्टेट बैंक शाखा भानपुरा में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा किया गया था। बीमा क्लेम की आवश्यक कार्रवाई शाखा द्वारा पूरी की गई और नामिनी को शीघ्र ही बीमा राशि का भुगतान किया गया। इसके तहत दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा चेक
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार जोशी, उप प्रबंधक मुकेश कुमार मीणा, नितिन गुर्जर, कियोस्क संचालक राकेश कुमार राठौर, सूर्यप्रकाश भट्ट, अमित भट्ट, सुनील मीणा सहित बैंक के खाताधारक उपस्थित रहे।
बैंक ने योजनाओं का लाभ लेने की अपील की
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने खाताधारकों को बैंक या भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा पॉलिसी करवाने के लिए जागरूक किया।