रोटी मांगने की बात पर बेटे ने पिता की हत्या की: धार में रिश्ते हुए तार-तार

अपना खून पिलाकर बड़ा करने वाले पिता को रोटी मांगने पर मौत, लकड़ी के फावड़े से सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार; चाची घायल, दादी पर भी हमले का प्रयास
धार। जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़िया धावड़ियापुरा में बुधवार शाम रोटी देने की मामूली बात पर बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। आरोपी कालू ने अपने पिता गुलाब सोलंकी के सिर और मुंह पर लकड़ी के फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने पहुंची चाची भी हमले में घायल हो गईं, जबकि आरोपी ने दादी पर भी हमला करने का प्रयास किया।
रोटी को लेकर पिता-पुत्र में पहले भी होता था विवाद
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम रोटी देने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आए कालू ने लकड़ी के फावड़े से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में गुलाब सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची चाची को भी आरोपी ने घायल कर दिया। दादी पर भी हमले का प्रयास किया गया। बताया गया है कि रोटी को लेकर पिता-पुत्र के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) और 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।