नई विधा — नीमच न्यूज़

भानपुरा में पत्रकार की कथित हरकतों के खिलाफ सर्व समाज में आक्रोश: एसडीएम-एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय · भानपुरा · · अपडेट: · नई विधा डेस्क

भानपुरा में पत्रकार की कथित हरकतों के खिलाफ सर्व समाज में आक्रोश: एसडीएम-एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

भानपुरा। नगर में पत्रकारिता की आड़ में कथित अभद्र व्यवहार और लोगों को धमकाने के मामले को लेकर सर्व समाज में आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को सनातन धर्म मंडल, तंबोली करवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पुलिस थाने में एसडीएम और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा महिलाओं, अधिकारियों और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच कर तीन दिन के भीतर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही नगर परिषद द्वारा की गई कार्रवाई के बाद अनिश्चितकालीन नगर बंद की चेतावनी भी दी गई।

एसडीओपी विजय कुमार यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तीन दिन के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान विभिन्न समाजों के प्रमुख और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

टैग: Bhanpura, Protest, Memorandum, SDM, SDOP, Mandsaur, Madhya Pradesh

और पढ़ें: भानपुरा की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम