नई विधा — नीमच न्यूज़

मॉडल फार्म से किसानों को सरसों उत्पादन बढ़ाने का प्रशिक्षण: जैविक इनपुट वितरित

कृषि · मनासा · · नई विधा डेस्क

मॉडल फार्म से किसानों को सरसों उत्पादन बढ़ाने का प्रशिक्षण: जैविक इनपुट वितरित

मनासा। किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने तथा सरसों की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से ग्राम कंजार्डी में किसान प्रशिक्षण एवं जैविक कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सॉलिडेरिडाड संस्था और द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित वेजिटेबल ऑयल मिशन एवं सरसों संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में किसानों को मॉडल फार्म के माध्यम से सरसों उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी गई।

वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी फसल उत्पादकता

प्रशिक्षण के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी संजय धाकड़ ने किसानों को सरसों की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत कृषि तकनीकों, संतुलित पोषण प्रबंधन, फसल की देखभाल और वैज्ञानिक खेती की विधियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आधुनिक कृषि पद्धतियों और जैविक इनपुट के उपयोग से खेती की लागत कम करने के साथ मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य में भी सुधार किया जा सकता है। किसानों को प्रशिक्षण में बताई गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी संजय धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों को जैविक कृषि इनपुट भी वितरित किए गए।

मंडी भाव: मनासा मंडी में सरसों का आज का भाव · आज का मनासा मंडी भाव

टैग: Mandsaur, Manasa, Farmers Training, Mustard Farming, Organic Farming, Agriculture, MP Farmers

और पढ़ें: मनासा की सभी खबरें · नीमच कृषि समाचार — किसान, फसल और मंडी की खबरें · नीमच न्यूज़ होम