नई विधा — नीमच न्यूज़

एमपी के 1.33 लाख किसानों को बड़ी राहत, मात्र 5 रुपये में मिलेगा कृषि पंप बिजली कनेक्शन: बाकी राशि किस्तों में

कृषि · भोपाल · · नई विधा डेस्क

एमपी के 1.33 लाख किसानों को बड़ी राहत, मात्र 5 रुपये में मिलेगा कृषि पंप बिजली कनेक्शन: बाकी राशि किस्तों में

भोपाल। किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। कंपनी के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में अब तक 1 लाख 33 हजार 149 किसानों को मात्र 5 रुपये के प्रारंभिक शुल्क पर नए स्थायी कृषि पंप बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

इनमें भोपाल रीजन के आठ जिलों के 1 लाख 1 हजार 942 और ग्वालियर रीजन के आठ जिलों के 31 हजार 207 किसान शामिल हैं।

5 रुपये में कनेक्शन, बाकी राशि किस्तों में

योजना के तहत उपलब्ध बिजली लाइन के नजदीक रहने वाले किसानों को 5 रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है। शेष राशि का भुगतान किसान अपने मासिक बिजली बिल के साथ किस्तों में कर सकते हैं।

आवेदन के लिए 1912 पर करें संपर्क

योजना की जानकारी और आवेदन के लिए किसान अपने नजदीकी विद्युत केंद्र या जोन में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 1912 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मंडी भाव: आज का नीमच मंडी भाव

टैग: Madhya Pradesh, Farmers, Agriculture Connection, Electricity Connection, Kisan Kalyan, MP News, Bhopal, Farmer Welfare

और पढ़ें: भोपाल की सभी खबरें · नीमच कृषि समाचार — किसान, फसल और मंडी की खबरें · नीमच न्यूज़ होम