नई विधा — नीमच न्यूज़

अहमदाबाद में MD ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा, राजस्थान से ली ट्रेनिंग: रतलाम से मंगवाते थे कच्चा माल

अपराध · नीमच · · नई विधा डेस्क

अहमदाबाद में MD ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा, राजस्थान से ली ट्रेनिंग: रतलाम से मंगवाते थे कच्चा माल

अहमदाबाद। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सरखेज पुलिस ने रविवार को अहमदाबाद के सरखेज इलाके में MD ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। बिल्डिंग के तहखाने में चल रही इस फैक्ट्री से ड्रग्स बनाने का कच्चा माल और करीब 20 तरह के केमिकल जब्त किए गए हैं।

इस मामले में मुख्य आरोपी मुदस्सर पठान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुदस्सर ने राजस्थान से ड्रग्स बनाने की ट्रेनिंग ली थी, जबकि नशीले पदार्थ तैयार करने का कच्चा माल मध्यप्रदेश के रतलाम से मंगवाया जा रहा था।

पहली डिलीवरी से पहले पकड़ी गई फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले तीन साल से ड्रग्स बेचने का काम कर रहा था। करीब एक महीने से उसने बिल्डिंग के तहखाने में ड्रग्स तैयार करना शुरू किया था। हालांकि, पहली डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मार दिया।

20 तरह के केमिकल जब्त

अहमदाबाद जोन-7 के डीसीपी शिवम शर्मा के अनुसार, खुफिया सूचना मिलने के बाद NCB और सरखेज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। बिल्डिंग के तहखाने से भारी मात्रा में MD ड्रग्स बनाने का कच्चा माल और करीब 20 तरह के केमिकल जब्त किए गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुदस्सर के खिलाफ सरखेज पुलिस स्टेशन में पहले से मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और ड्रग्स सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

टैग: Ahmedabad, MDDRUGS, NCB, Drug Factory, Ratlam, Madhya Pradesh, Gujarat Police, Drug Seizure

और पढ़ें: नीमच की सभी खबरें · नीमच क्राइम न्यूज़ — अपराध और पुलिस की खबरें · नीमच न्यूज़ होम