कॉम्बिंग गश्त में पुलिस के हत्थे चढ़ा 5 हजार का इनामी तस्कर: 440 किलो डोडाचूरा तस्करी में था फरार

नीमच। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान जावद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जावद थाने के एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में 440 किलो डोडाचूरा तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज था।
440 किलो डोडाचूरा तस्करी में था फरार
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश व्यास के निर्देश पर जावद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जावद थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पहले भी दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ मनासा, बघाना, नीमच कैंट सहित राजस्थान के विभिन्न थानों में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में नीमच कैंट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण भी शामिल है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
इस कार्रवाई में जावद थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।