स्कीम नंबर 36-A में सुंदरकांड पाठ के साथ दीपावली मिलन समारोह: नवीन कार्यकारिणी घोषित

नीमच। स्कीम नंबर 36-A में दीपावली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में 15 नवंबर 2026 को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
राधा मोहन शर्मा बने अध्यक्ष
संरक्षक संतोष चोपड़ा, सुधीर सिंह, फुलराज सिंह, अशोक बागड़ी एवं अर्जुन सिंह जादौन के प्रतिनिधि गोपाल सिंह जादौन द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इसमें राधा मोहन शर्मा को अध्यक्ष और विजय कुमार शर्मा (लाला भाई) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं गोपाल जी साल्वी एवं किशन सिंह बोराना उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा एवं बाबूलाल पाटीदार महासचिव, गोपाल जी व्यास सचिव, चुन्नीलाल धाकड़ कोषाध्यक्ष और विष्णु वैरागी सहकोषाध्यक्ष चुने गए।
13 दिसंबर को सौंपा जाएगा कार्यभार
वर्तमान कार्यकारिणी अध्यक्ष आर.सी. जायसवाल एवं उपाध्यक्ष प्रदीप पौराणिक की सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 दिसंबर 2026 को नवीन कार्यकारिणी को समस्त कार्यभार सौंप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।