101 दीपकों की महाआरती, छप्पन भोग और डांडिया रास से सजा खंडेलवाल: वैश्य समाज का दीपावली मिलन

समारोह की शुरुआत गोवर्धन बालाजी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद 101 दीपकों की महाआरती की गई। आकर्षक आतिशबाजी ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।
डांडिया रास और छप्पन भोग बना आकर्षण
शाम को महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया रास और गरबा की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, छप्पन भोग का प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया। समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
समाजजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सामूहिक सहयोग और उत्साह के साथ आयोजित इस समारोह ने समाज में आपसी मेल-जोल और एकता का संदेश दिया।#Neemuch #DiwaliMilan #KhandelwalVaishyaSamaj #AnnakootMahotsav #GovardhanBalaji #Deepawali #ChhappanBhog #DandiyaRaas