नई विधा — नीमच न्यूज़

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने से तनाव: चार घंटे तक चक्का जाम

स्थानीय · भानपुरा · · नई विधा डेस्क

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने से तनाव: चार घंटे तक चक्का जाम

प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार, 3 और 4 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद लोटखेड़ी चौराहे पर धरना देते हुए सड़क पर जाम लगा दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शनकारियों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से चर्चा की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

7 नवंबर तक आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 7 नवंबर को भानपुरा बंद का आह्वान किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।

पुलिस जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।

टैग: Mandsaur, Bhanpura, Ambedkar Statue, Dr BR Ambedkar, Protest, Madhya Pradesh News

और पढ़ें: भानपुरा की सभी खबरें · नीमच लोकल न्यूज़ — शहर और गांव की खबरें · नीमच न्यूज़ होम